Showing posts with label priyanka chopra shooting BAYWATCH. Show all posts
Showing posts with label priyanka chopra shooting BAYWATCH. Show all posts

Tuesday, 1 March 2016

प्रियंका चोपड़ा ने Baywatch की शूटिंग शुरू की

लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने मियामी में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बे वॉच’ की शूटिंग शुरू कर दी है। पिछले साल एबीसी की टीवी श्रृंखला 'क्वांटिको’ से अंतरराष्ट्रीय रंगपटल पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाली 33 वर्षीय प्रियंका ने ट्विटर पर इस सिलसिले में एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने इसके साथ ही लिखा-एक बीच पर जरूरत का सारा सामान और शूटिंग का पहला दिन। बहुत शानदार, हर कोई बहुत अच्छा है यहां टीम बे वाच । प्रियंका ने ऑस्कर पुरस्कार के मंच पर भी अपनी जानदार उपस्थिति दर्ज कराई थी जहां उन्होंने 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड’ को बेस्ट एडिटिंग का पुरस्कार भी प्रदान किया था।