Showing posts with label World Championship badminton Jakarta jwala Gutta Ashwini Ponappa Saina Nehwal P V Sindhu. Show all posts
Showing posts with label World Championship badminton Jakarta jwala Gutta Ashwini Ponappa Saina Nehwal P V Sindhu. Show all posts

Thursday, 13 August 2015

सिंधू, साइना, ज्वाला-अश्विनी विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

ज्वाला-अश्विनी जीत की खुशी मनाती हुई
जकार्ता: दो बार की कांस्य पदक विजेता पी वी सिंधू एक बार की पदक की दौड़ में बरकरार हैं जबकि साइना नेहवाल और युगल में ज्वाला गुट्टा तथा अश्विनी पोनप्पा भी विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई । सिंधू ने ओलंपिक चैम्पियन और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी चीन की लि शूरूइ को 21 . 17, 14 . 21, 21 . 17 से हराया । वहीं ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना भी जापान की 14वीं वरीयता प्राप्त सायाका ताकाहाशी को 21 . 18, 21 . 14 से हराकर छठी बार अंतिम आठ में पहुंच गई ।

पीवी सिंधु 
मैच के बाद सिंधू ने कहा , मैं खुश हूं कि मैने अ'छा खेला । यह अ'छा मैच था । निर्णायक गेम में कोई भी जीत सकता था । एक समय स्कोर 14 . 14 था लेकिन मैने बढत बनाई और जीत दर्ज की । उम्मीद है कि अगले मैच में भी अ'छा खेल सकूंगी । अब 11वीं वरीयता प्राप्त सिंधू का सामना आठवीं वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया की सुंग जि ह्यून से होगा जिसे वह पहले भी तीन बार हरा चुकी है । वहीं दूसरी वरीयता प्राप्त साइना चिर प्रतिद्वंद्वी चीन की वांग यिहान से खेलेगी जो उसे 11 में से नौ मैचों में हरा चुकी है ।

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्वाला और अश्विनी ने आठवीं वरीयता प्राप्त जापान की रेइका काकिवा और मियुकी माएडा को 21 . 15, 18 . 21, 21 . 19 से हराया । अब उनका सामना दुनिया की 17वें नंबर की जापानी जोड़ी नाओको फुकुमैन और कुरूमी योनाओ से होगा । ज्वाला ने कहा , यह रोमांचक और महत्वपूर्ण जीत थी । मुझे खुशी है कि मैं इस तरह से प्रदर्शन कर सकी । जापानियों को हराना आसान नहीं है चूंकि उनका डिफेंस बेहतरीन होता है । हम आज उन पर भारी पड़े ।
पुरूष एकल में हालांकि दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और 12वें नंबर के एच एस प्रणय अपने अपने मुकाबले हार गए । तीसरी वरीयता प्राप्त श्रीकांत को हांगकांग के 13वीं वरीयता प्राप्त हू युन ने 14 . 21, 21 . 17, 23 . 21 से हराया । वहीं प्रणय सातवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से 16 . 21, 21 . 19, 18 . 21 से हार गए । सिंधू ने इस सत्र में अपना अधिकतर समय चोटों से उबरने में बिताया। इस बीच उनकी फार्म भी अच्छी नहीं रही लेकिन आज उन्होंने अपने पिछले प्रदर्शन की झलक दिखायी।
उसने शुरू से ही अपने इरादे जतला दिये थे। उन्होंने पहले गेम में 5-1 की बढ़त बनायी और किसी भी समय अपनी प्रतिद्वंद्वी को बराबरी पर पहुंचने का मौका नहीं दिया। चीनी खिलाड़ी केवल एक बार 16-17 के स्कोर पर सिंधु के करीब पहुंची थी लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने लगातार तीन अंक बनाकर स्कोर 20-16 कर दिया और आखिर में 21-17 से पहला गेम अपने नाम किया।
शूरूइ ने हालांकि दूसरा गेम जीतकर वापसी की। उन्होंने शुरू से दबदबा बनाये रखा और यह गेम आसानी से जीतकर मैच को निर्णायक मुकाबले तक खींच दिया। तीसरे गेम में स्कोर एक समय 3-3 से बराबर था लेकिन ब्रेक के समय सिंधु 11-6 से आगे थी। चीनी खिलाड़ी ने हालांकि जल्द ही स्कोर 13-13 से बराबर कर दिया। इसके बाद स्कोर 14-14 हुआ लेकिन सिंधु ने फिर लगातार चार अंक बनाये और 18-14 की बढ़त हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाये रखा और मैच अपने नाम किया।

साइना नेहवाल 
दूसरी तरफ साइना ने पहले गेम में जूझने के बावजूद अपनी ख्याति के रूप में प्रदर्शन किया और लगातार गेम में जीत दर्ज की। साइना पहले गेम में एक समय 0-7 से पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने धीरे धीरे वापसी करके जापानी प्रतिद्वंद्वी को बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने पहले गेम में 16-16 से बराबरी हासिल की। इसके बाद 18-18 तक स्कोर बराबरी पर चलता रहा लेकिन साइना ने इसके बाद लगातार तीन अंक बनाकर पहला गेम 21-18 से अपने नाम किया।दूसरे गेम में साइना ने शुरूआती बढ़त हासिल की लेकिन तकाहाशी ने वापसी करके स्कोर 12-12 कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने फिर से तीन अंक की बढ़त बनायी और इसके बाद फिर से लगातार पांच अंक बनाकर सहजता से अंतिम आठ में प्रवेश किया।