Showing posts with label Sushila Aggarwal. Show all posts
Showing posts with label Sushila Aggarwal. Show all posts

Friday, 10 November 2017

इस महिला नेता को पैर पकड़ कर मनाया संजीव बालियान ने

मुजफ्फरनगरः भाजपा में नाराजगी का दौर जारी है। नगर पालिका चुनाव के लिए अध्यक्ष व सभासदों के पद के लिए टिकटों को बांटने में गड़बड़ हुई है यह तो सब मान रहे हैं लेकिन अब डैमेज कंट्रोल कैसे हो इसे लेकर प्रयास भी तेज हो रहे हैं। भाजपा ने मुजफ्फरनगर में सुधा राज शर्मा (पत्नी अरविंद राज शर्मा ) को टिकट दिया तो बवाल हो गया। टिकट की इंतजार में खड़ी दर्जनों महिला नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए शिव चौक पर दिन रात धरना शुरू कर दिया। सांसद संजीव बालियान व विधायक कपिल देव पर आरोप लगे कि दोनों ने पैसे लेकर टिकट बेच दिया है। पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल व भाजपा की पुरानी नेता सरिता अरोरा ने तो बागी तेवर दिखाते हुए पर्चा ही दाखिल कर दिया।
सुशीला के पैर पकड़ते संजीव बालियान। 
निकाय चुनाव की तैयारी के लिए भावना पैलेस बैंकेट हाल में पार्टी की मीटिंग हुई तो वहां कुछ पुराने कार्यकर्ताओं ने सिर पर जूता तक मारा और लानत दी कि पार्टी की 40 साल की वफादारी का ये सिला मिला उन्हें? ऐसे में दबाव संजीव बालियान पर सबसे ज्यादा बढ़ गया है। डेढ़ साल बाद उन्हें भी लोकसभा चुनाव फेस करना है और वे नहीं चाहते कि कोई बवाल हो। इसी के मद्देनजर उन्होंने रूठों को मनाने का सिलसिला शुरू कर दिया है।
सरिता अरोरा को मिठाई खिलाते अरविंद राज शर्मा
इसी क्रम में वे सुशीला अग्रवाल के घर पहुंचे और उन्हें नाम वापस लेने के लिए मना लिया। संजीव बालियान ने सहृदयता दिखाते हुए सुशीला के पैर पकड़ लिए और कहा कि जब तक आप नहीं मानेंगी तब तक वे नहीं जाएंगे। बताया जाता है कि संजीव की इस हठ के सामने सुशीला को झुकने को मजबूर होना पड़ा।
दूसरी ओर अरविंद राज शर्मा ने सरिता अरोरा को मिठाई खिलाकर मना लिया। बहरहाल अभी सभासद के टिकटों की नाराजगी दूर होनी बाकी है। इसका लाभ कांग्रेस की प्रत्याशी अंजू अग्रवाल को मिल सकता है। वैश्य प्रत्याशी अकेली मैदान में है। उनके भतीजे पंकज अग्रवाल निवर्तमान चेयरमैन भी हैं और उन्होंने शहर में बढ़िया काम कराया था।
सभासद का टिकट मांग रहे वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामलाल गुप्ता ने खुद को मारने के लिए जूता निकाल लिया। क्या संजीव बालियान इनके भी पैर पकड़ने जाएंगे? ऐसा लोगों की नाराजगी भाजपा का महंगी पड़ सकती है।