Showing posts with label First MLA SURVEY of Muzaffarnagar. Show all posts
Showing posts with label First MLA SURVEY of Muzaffarnagar. Show all posts

Wednesday, 18 April 2018

MLA Survey-1 : मुजफ्फरनगर-शामली का सबसे लोकप्रिय विधायक कौन ?

विधायकों के सर्वे के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। योगी सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर न्यूजवेव ने स्पेक्ट्रम मीडिया के साथ मिलकर जो सर्वे कराया उसके मुताबिक मुजफ्फरनगर व शामली जिले के नौ विधायकों की रैंकिंग का काम शुरू हो चुका है। हम इसका बिंदुवार खुलासा करेंगे। अभी फीडबैक आ रहा है और उनका हम विश्लेषण कर रहे हैं। फिलहाल कुछ बिंदुओं पर रायशुमारी साफ हो गई है। जिन पर सर्वे पूरा हो चुका है उनका विवरण इस प्रकार हैः- 

पहला सवालः आप अपने विधायक को 10 में से कितने नंबर देंगे?

कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर) – 4

प्रमोद उंटवाल (पुरकाजी)- 5

विजय कश्यप (चरथावल)- 6

उमेश मलिक (बुढ़ाना) – 4

अवतार भड़ाना (मीरापुर)- 4

विक्रम सैनी (खतौली)- 3

सुरेश राणा (थानभवन) – 7

तेजेंद्र निर्वाल (शामली)- 5

नाहिद हसन (कैराना)- 5

(इस सवाल में सभी वर्गों की रैंक के आधार पर औसत अंक निकालकर रैंक दी गई है) 


दूसरा सवालः आपके विधायक को क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के हिसाब से एक से दस अंक में रैंक कीजिए।

कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर) – 3

प्रमोद उंटवाल (पुरकाजी)- 4

विजय कश्यप (चरथावल)- 6

उमेश मलिक (बुढ़ाना) – 3

अवतार भड़ाना (मीरापुर)- 2

विक्रम सैनी (खतौली)- 4

सुरेश राणा (थानभवन) – 5

तेजेंद्र निर्वाल (शामली)- 4

नाहिद हसन (कैराना)- 6 

तीसरा सवालः जनसमस्याओं के प्रति आपके विधायक कितन सजग हैं? आपने कोई समस्या बताई तो उसका समाधान होता है या नहीं? एक से दस तक रैंक कीजिए।

कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर) – 5

प्रमोद उंटवाल (पुरकाजी)- 4

विजय कश्यप (चरथावल)- 4

उमेश मलिक (बुढ़ाना) – 3

अवतार भड़ाना (मीरापुर)- 3

विक्रम सैनी (खतौली)- 4

सुरेश राणा (थानभवन) –6

तेजेंद्र निर्वाल (शामली)- 4

नाहिद हसन (कैराना)- 4

(इस श्रेणी में सभी विधायकों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कुछ चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए। इनका खुलासा हम आने वाली किश्तों में करेंगे।)
खेद का विषय यह है कि किसी भी विधायक ने अपने एक साल के कामकाज का लेखाजोखा हमें उपलब्ध नहीं कराया। बाद में फिर ये लोग आलोचना करेंगे कि हमने पक्षपात किया। आगे भी इस सर्वे के अन्य बिंदुओं का खुलासा आपके लिए किया जाता रहेगा। यह सिलसिला मई माह तक चलेगा।

feedback- newswave.in@gmail.com

Saturday, 17 March 2018

विधायकों का सर्वेः मुजफ्फरनगर व शामली- 1

योगी सरकार का एक साल पूरा हो चुका है। अब आप अपने विधायकों को समझने लगे होंगे। कुछ नए हैं तो कुछ पुराने हैं। 

बताइये अपने विधायकों के बारे में अपनी रायः- 


1. क्या आपके विधायक ने विकास कार्यों पर ध्यान दिया है ?

2. क्या उन्होंने अपनी छवि के मुताबिक कार्य किया है?

3. क्या आपकी राय में आपके विधायक ईमानदार हैं?

4. जन समस्याओं के प्रति उनका रुख कैसा रहता है?

5. क्या आपके विधायक मिलनसार हैं, घर या दफ्तर पर समस्याएं सुनते हैं?

6. दफ्तर, आवास या फोन पर आपके विधायक की उपलब्धता के बारे में आपकी क्या राय है?

7. सोशल मीडिया (फेसबुक, टिवटर या व्हाट्स एप) पर आपके विधायक कितना एक्टिव रहते हैं?

8. चुनाव जीतने के बाद से अब तक आपके विधायक ने अपने क्षेत्र में जनसम्पर्क कैसा किया है?

9. केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति आपके विधायक कितने सजग हैं?

10. प्रदेश में चल रही योगी आदित्यनाथ सरकार की छवि को बेहतर या खराब करने में आपके विधायक की कितनी भूमिका है ?

इन बिंदुओं पर आप कितने संतुष्ट हैं। विस्तार से जवाब दें और अपने विधायक का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में हमारा सहयोग करें। हमारे प्रतिनिधि क्षेत्र में जाकर भी सर्वे करेंगे।
ये हैं आपके विधायक-

- कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर)

- अवतार सिंह भड़ाना (मीरापुर)

- विक्रम सैनी (खतौली)

- विजय कश्यप (चरथावल)

- उमेश मलिक (बुढ़ाना)

- प्रमोद ऊंटवाल (पुरकाजी)

- सुरेश राणा (थानाभवन)

- नाहिद हसन (कैराना)

- तेंजेंद्र निर्वाल (शामली)

आपको राय देनी है मुजफ्फरनगर व शामली जिले के विधायकों के बारे में।
इन्हें उपरोक्त बिंदुओं पर आप एक से दस तक अंक भी दें।


विधायकों व उनके प्रतिनिधियों से भी निवेदन है कि अपने एक साल की उपलब्धियों का विवरण हमें मेल के माध्यम से  जल्द से जल्द भेज दें। जिससे कि उन्हें सर्वे में अपनी बात कहने का मौका मिल सके। 

आप अपनी राय हमारे ई –मेल (newswave.in@gmail.com) पर भेज सकते हैं। हमारे फेसबुक पेज पर इनबाक्स में अपनी राय दे सकते हैं। आपकी राय गोपनीय रखी जाएगी।

नोट- नतीजे अप्रैल के प्रथम सप्ताह में दिए जाएंगे।