Showing posts with label Kapil Dev Aggarwal. Show all posts
Showing posts with label Kapil Dev Aggarwal. Show all posts

Wednesday, 18 April 2018

MLA Survey-1 : मुजफ्फरनगर-शामली का सबसे लोकप्रिय विधायक कौन ?

विधायकों के सर्वे के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। योगी सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर न्यूजवेव ने स्पेक्ट्रम मीडिया के साथ मिलकर जो सर्वे कराया उसके मुताबिक मुजफ्फरनगर व शामली जिले के नौ विधायकों की रैंकिंग का काम शुरू हो चुका है। हम इसका बिंदुवार खुलासा करेंगे। अभी फीडबैक आ रहा है और उनका हम विश्लेषण कर रहे हैं। फिलहाल कुछ बिंदुओं पर रायशुमारी साफ हो गई है। जिन पर सर्वे पूरा हो चुका है उनका विवरण इस प्रकार हैः- 

पहला सवालः आप अपने विधायक को 10 में से कितने नंबर देंगे?

कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर) – 4

प्रमोद उंटवाल (पुरकाजी)- 5

विजय कश्यप (चरथावल)- 6

उमेश मलिक (बुढ़ाना) – 4

अवतार भड़ाना (मीरापुर)- 4

विक्रम सैनी (खतौली)- 3

सुरेश राणा (थानभवन) – 7

तेजेंद्र निर्वाल (शामली)- 5

नाहिद हसन (कैराना)- 5

(इस सवाल में सभी वर्गों की रैंक के आधार पर औसत अंक निकालकर रैंक दी गई है) 


दूसरा सवालः आपके विधायक को क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के हिसाब से एक से दस अंक में रैंक कीजिए।

कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर) – 3

प्रमोद उंटवाल (पुरकाजी)- 4

विजय कश्यप (चरथावल)- 6

उमेश मलिक (बुढ़ाना) – 3

अवतार भड़ाना (मीरापुर)- 2

विक्रम सैनी (खतौली)- 4

सुरेश राणा (थानभवन) – 5

तेजेंद्र निर्वाल (शामली)- 4

नाहिद हसन (कैराना)- 6 

तीसरा सवालः जनसमस्याओं के प्रति आपके विधायक कितन सजग हैं? आपने कोई समस्या बताई तो उसका समाधान होता है या नहीं? एक से दस तक रैंक कीजिए।

कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर) – 5

प्रमोद उंटवाल (पुरकाजी)- 4

विजय कश्यप (चरथावल)- 4

उमेश मलिक (बुढ़ाना) – 3

अवतार भड़ाना (मीरापुर)- 3

विक्रम सैनी (खतौली)- 4

सुरेश राणा (थानभवन) –6

तेजेंद्र निर्वाल (शामली)- 4

नाहिद हसन (कैराना)- 4

(इस श्रेणी में सभी विधायकों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कुछ चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए। इनका खुलासा हम आने वाली किश्तों में करेंगे।)
खेद का विषय यह है कि किसी भी विधायक ने अपने एक साल के कामकाज का लेखाजोखा हमें उपलब्ध नहीं कराया। बाद में फिर ये लोग आलोचना करेंगे कि हमने पक्षपात किया। आगे भी इस सर्वे के अन्य बिंदुओं का खुलासा आपके लिए किया जाता रहेगा। यह सिलसिला मई माह तक चलेगा।

feedback- newswave.in@gmail.com

Monday, 11 December 2017

संजीव बालियान, कपिल देव व रुपेंद्र सैनी के खिलाफ हुई पार्टी

मुजफ्फरनगरः सांसद संजीव बालियान और सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ भाजपा जिला संगठन में भारी आक्रोश है। हाल ही में निकाय चुनाव में भाजपा की करारी हार की वजह इन दोनों नेताओं के साथ-साथ जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। संगठन से जुड़े नेताओं ने हाईकमान को अलग-अलग तरीके से अपना विरोध भेज दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही संगठन में भी बदलाव होंगे।

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर जिले में दो ही नगर पालिका हैं- मुजफ्फरनगर और खतौली। दोनों में ही भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। माना जा रहा है कि सैनी, बालियान व कपिल की तिकड़ी ने ही पार्टी की किरकिरी कराई है। दोनों ही टिकट गलत घोषित किए गए। मुजफ्फरनगर में सुधाराज शर्मा को टिकट दिए जाने से संगठन में भारी हलचल हुई। पार्टी के खिलाफ ही धरना दिया पार्टी की महिला नेताओं ने। सभासदों को टिकट भी गलत बांटे गए। ज्यादातर प्रत्याशी हार गए। 50 में से 16 ही भाजपा के सभासद बने। ये सब शर्मनाक रहा। अब संगठन के पुराने नेताओं ने हाईकमान से शिकायत की है कि जिले में ऐसा दबंग जिलाध्यक्ष बनाया जाए तो कपिल देव व संजीव बालियान की जोड़ी के बढ़ते प्रभाव को तोड़ सके। क्योंकि इन दोनों ने पार्टी को हाईजैक कर लिया है और मनमानी कर रहे हैं। 

Monday, 6 November 2017

संजीव बालियान व कपिल देव पर पैसे लेने का आरोप

गुस्साई महिला भाजपा नेताओं ने फूंके दोनों के शिव चौक पर पुतले


पालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट में अरविंद राज शर्मा से पैसे लेने का लगाया आरोप 

मुजफ्फरनगरः
नगर पालिका चुनाव में पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करके नए प्रत्याशी को टिकट दिए जाने के खिलाफ जिला भाजपा में उबाल है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फरनगर सांसद डॉ. संजीव बालियान व सदर विधायक कपिल देव पर सबका निशाना है। भाजपा की महिला नेताओं ने सोमवार को शिव चौक पर दोनों के पुतले फूंके। इनका आरोप था कि इन दोनों नेताओं ने पैसे लेकर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा की पत्नी सुधा शर्मा को दिलवा दिया है। 

गौरतलब है कि पहली बार मुजफ्फरनगर सीट महिला के लिए रिजर्व हुई है। ऐसे में उन महिला नेताओं को भी आशा जगी थी जो 15-20 साल से पार्टी के लिए काम कर रही हैं। इनमें से कई तो टिकट की प्रबल दावेदार थीं। शिवचौक पर पुतला फूंकने वालों में पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, एकता गुप्ता, सरिता अरोरा, सरिता गौड़, साधना आदि प्रमुख थीं। सब जानते हैं कि अरविंद राज शर्मा ने 2012 में बसपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर सदर सीट से चुनाव लड़ा था और हार गए थे। इसके बाद वे भाजपा में आए थे। महिला नेताओं का आरोप था कि उनकी पत्नी कभी राजनीति में नहीं रही। न कभी पार्टी की मीटिंग में आती हैं। ऐसे में अचानक उनके टिकट का ऐलान कैसे हो गया। इसके लिए सबने संजीव बालियान व कपिल देव की जोड़ी को ही जिम्मेदार ठहराया। सबने खुलेआम आरोप लगाया कि दोनों ने पैसे लेकर यह टिकट कराया है।
नाराज महिला नेताओं के बीच कपिल देव व संजीव बालियान भी पहुंचे। 
इस रोष से यह तो तय है कि भाजपा इस सीट को हार सकती है। वैश्य समाज भी नाराज है। पिछले दो चुनाव से यहां वैश्य चेयरमैन बनते रहे हैं। पंजाबी समाज की भी उपेक्षा की गई है। ऐसे में सपा प्रत्याशी मिथलेश पाल की जीत के आसार प्रबल हो रहे हैं।
सुधा राज शर्मा टिकट मिलने के बाद अपने परिजनों के बीच। 
शिव चौक पर पुतला दहन की सूचना मिलते ही अपने समर्थकों के साथ पहुंचे बीजेपी के प्रत्याशी नगर पालिका के उम्मीदवार सुधा शर्मा के पति अरविंद राज शर्मा। अरविंद राज शर्मा ने बीजेपी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता को समझाने का प्रयास किया कि वह सदैव आपके साथ है और बीजेपी के हाईकमान ने जो भी फैसला किया है वह सोच समझकर किया है।लेकिन बीजेपी की महिला मोर्चा ने नहीं मानी उनकी बात और उन का कड़ा विरोध किया । भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।