Showing posts with label Shamli. Show all posts
Showing posts with label Shamli. Show all posts

Friday, 25 May 2018

योगी की रैली के बाद दलित वोटर के रुख में बदलाव ?


लखनऊः कैराना लोकसभा उपचुनाव में ध्रुवीकरण की हवा चलने लगी है। योगी आदित्यनाथ की वीरवार को शामली में हुई जनसभा ने सारा माहौल बदल दिया है। यहां रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम बेगम को सपा, बसपा, कांग्रेस आदि ने समर्थन दिया है और भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह कठिन चुनौती का सामना कर रही हैं। वे अपने पिता स्व हुकुम सिंह के निधन से खाली हुई सीट को फिर से हासिल करने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। मुस्लिम, दलित बहुल इस सीट पर भाजपा गैर मुुस्लिम वोटों को एकजुट करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में भाजपा के पास ध्रुवीकरण के अलावा कोई चारा नहीं है।
माना जा रहा है कि योगी की रैली में जिस तरह से गन्ना व जिन्ना का जिक्र किया है उससे यह संदेश जा रहा है कि मुस्लिम प्रत्याशी के खिलाफ हिंदू मत भाजपा की ओर मुड़ेंगे। संदेश दिया जा रहा है कि अभी तक खामोश दलित मतदाता 28 मई को भाजपा के लिए ही वोटिंग करेगा। पेश है वेस्ट यूपी के अखबारों में छपी खबरों की एक झलक जिनसे साफ है कि योगी की रैली ने कैराना सीट पर क्या प्रभाव छोड़ा है-


 











Thursday, 24 May 2018

योगी की कैराना में रैली, पूरी कवरेज- वीडियो सहित

हमारा नारा सबकी सुरक्षा, सबका विकास का है, किसी के तुष्टीकरण का नहीं :योगी 
शामली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि हमारी सरकार का नारा 'सबकी सुरक्षा, सबका विकास' का है लेकिन किसी का तुष्टीकरण करना नहीं है। योगी ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा नारा- सबकी सुरक्षा, सबका विकास है, लेकिन किसी का तुष्टीकरण करना नहीं है। उन्होंने पिछले एक साल में प्रदेश में अपराध में कमी आने का दावा करते हुए कहा कि इससे पहले 10-12 साल में राज्य में अपहरण, गुंडागर्दी, पलायन तथा संगठित अपराध एक उद्योग का रूप धारण कर चुका था। हमने उसकी कमर तोड़कर प्रदेशवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।  उन्होंने मृगांका के पिता और दिवंगत पूर्व सांसद हुकुम सिंह द्वारा समय-समय पर उठाये गये पलायन के मुद्दे का जिक्र किया और कहा कि अब कैराना से गुंडों और अपराधियों का पलायन हो रहा है।


योगी ने कहा, ''अब दोबारा इस क्षेत्र में गुंडागर्दी को सिर नहीं उठाने दिया जाएगा, चाहे कैराना और कांधला के बीच पीएसी का शिविर ही स्थापित क्यों न करना पड़े।" मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसानों समेत सभी वर्गों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। कैराना में भाजपा प्रत्याशी मृगांका का मुकाबला रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन से है जो सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद की संयुक्त उम्मीदवार हैं। इस गठजोड़ का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे, विकास विरोधी नेता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ एक मंच पर आ गये हैं।
योगी के संबोधन का वीडियो यहां देखें---

Wednesday, 18 April 2018

MLA Survey-1 : मुजफ्फरनगर-शामली का सबसे लोकप्रिय विधायक कौन ?

विधायकों के सर्वे के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। योगी सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर न्यूजवेव ने स्पेक्ट्रम मीडिया के साथ मिलकर जो सर्वे कराया उसके मुताबिक मुजफ्फरनगर व शामली जिले के नौ विधायकों की रैंकिंग का काम शुरू हो चुका है। हम इसका बिंदुवार खुलासा करेंगे। अभी फीडबैक आ रहा है और उनका हम विश्लेषण कर रहे हैं। फिलहाल कुछ बिंदुओं पर रायशुमारी साफ हो गई है। जिन पर सर्वे पूरा हो चुका है उनका विवरण इस प्रकार हैः- 

पहला सवालः आप अपने विधायक को 10 में से कितने नंबर देंगे?

कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर) – 4

प्रमोद उंटवाल (पुरकाजी)- 5

विजय कश्यप (चरथावल)- 6

उमेश मलिक (बुढ़ाना) – 4

अवतार भड़ाना (मीरापुर)- 4

विक्रम सैनी (खतौली)- 3

सुरेश राणा (थानभवन) – 7

तेजेंद्र निर्वाल (शामली)- 5

नाहिद हसन (कैराना)- 5

(इस सवाल में सभी वर्गों की रैंक के आधार पर औसत अंक निकालकर रैंक दी गई है) 


दूसरा सवालः आपके विधायक को क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के हिसाब से एक से दस अंक में रैंक कीजिए।

कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर) – 3

प्रमोद उंटवाल (पुरकाजी)- 4

विजय कश्यप (चरथावल)- 6

उमेश मलिक (बुढ़ाना) – 3

अवतार भड़ाना (मीरापुर)- 2

विक्रम सैनी (खतौली)- 4

सुरेश राणा (थानभवन) – 5

तेजेंद्र निर्वाल (शामली)- 4

नाहिद हसन (कैराना)- 6 

तीसरा सवालः जनसमस्याओं के प्रति आपके विधायक कितन सजग हैं? आपने कोई समस्या बताई तो उसका समाधान होता है या नहीं? एक से दस तक रैंक कीजिए।

कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर) – 5

प्रमोद उंटवाल (पुरकाजी)- 4

विजय कश्यप (चरथावल)- 4

उमेश मलिक (बुढ़ाना) – 3

अवतार भड़ाना (मीरापुर)- 3

विक्रम सैनी (खतौली)- 4

सुरेश राणा (थानभवन) –6

तेजेंद्र निर्वाल (शामली)- 4

नाहिद हसन (कैराना)- 4

(इस श्रेणी में सभी विधायकों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कुछ चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए। इनका खुलासा हम आने वाली किश्तों में करेंगे।)
खेद का विषय यह है कि किसी भी विधायक ने अपने एक साल के कामकाज का लेखाजोखा हमें उपलब्ध नहीं कराया। बाद में फिर ये लोग आलोचना करेंगे कि हमने पक्षपात किया। आगे भी इस सर्वे के अन्य बिंदुओं का खुलासा आपके लिए किया जाता रहेगा। यह सिलसिला मई माह तक चलेगा।

feedback- newswave.in@gmail.com

Friday, 13 October 2017

पहली बार महिला बनेगी मुजफ्फरनगर की पालिकाध्यक्ष

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर में पहली बार कोई महिला नगर पालिका की अध्यक्ष बनेगी। यूपी के नगर निकायों के अध्यक्ष पदों के लिए शासन द्वारा जारी आरक्षण सूची में जिले की खतौली पालिका अध्यक्ष की सीट भी महिला के लिए रिजर्व रहेगी। जब से चेयरमैन का चुनाव सीधे जनता करने लगी है तब से यह पहला मौका है जब मुजफ्फरनगर में कोई महिला इस पद पर विराजमान होगी। इससे पहले सुभाष शर्मा, जगदीश भाटिया, कपिल देव अग्रवाल व पंकज अग्रवाल चेयरमैन रहे हैं। बुढ़ाना नगर पालिका भी महिला के लिए आरक्षित की गई है।

इसके अलावा जिले की नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद इस प्रकार रिजर्व रहेंगे-

भोकरहेड़ी अनुसूचित महिला

सिसौली पिछड़ी महिला

शाहपुर पिछड़ा वर्ग

जानसठ पिछड़ा वर्ग

मीरापुर महिला

पुरकाजी अनारक्षित

चरथावल अनारक्षित

शामलीः

पडोसी जिले शामली में शामली नगर पालिका अध्यक्ष सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है तो कांधला को अनारक्षित रखा गया है। कैराना में चेयरमैन पिछड़े वर्ग से बनेगा।

शामली में नगर पंचायत जलालाबाद को पिछड़ा वर्ग, थानाभवन को महिला व बनत को अनारक्षित रखा गया है।

(जल्द पढ़ें- कौन होंगे दावेदार)