Friday, 3 July 2015

भाजपा ने कई राज्यों के प्रभारी बदले, कई को अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने आज कई राज्यों के प्रभारी बदले हैं। कई राज्यों में प्रभारी के अलावा सह प्रभारी भी बदल दिए हैं। साथ ही सभी मोर्चो के अध्यक्ष भी बदले गए हैं। कुछ नेताओं को दो-दो राज्यों का प्रभार भी मिला है। बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने नामों का ऐलान किया। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को पंजाब एवं चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी महासचिव डा. अनिल जैन को हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है।
बीजेपी मुख्यालय के मुताबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओपी माथुर को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी माथुर के पास पहले से ही थी। माथुर की इस नियुक्ति के साथ ही यह कंफर्म हो गया कि अब राजस्थान का मुख्यमंत्री नहीं बदला जाएगा। हाल ही में राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजय वर्गीय को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैलाश विजय वर्गीय को पहले हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वह अमित शाह के करीबी भी माने जाते हैं।
पंजाब के सांसद अविनाश राय खन्ना को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भी दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और राजस्थान का प्रभारी बनाया है। बीजेपी में हाल ही में राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए श्याम जाजू को दिल्ली एवं उत्तराखंड की कमान सौंपी गई है। उनका साथ देने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ को सह प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा तरूण चुघ को अतिरिक्त राज्य अंडमान निकोबार का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री एवं नेशनल मीडिया समन्वयक श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास पहले भी यही राज्य था।
इसके अलावा सिद्वार्थ नाथ सिंह को आंध्र प्रदेश, सांसद रोमन डेका को अरूणांचल प्रदेश, महेंद्र सिंह को आसाम, पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव को बिहार, मुबंई की सांसद पूनम महाजन को दादर नगर हवेली, रघुनाथ कुलकर्णी को दमन दीव, पुरूषोत्तम रूपाला को गोवा, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते दिनेश शर्मा को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। त्रिवेंद्र रावत को झारखंड, मुरलीधर राव को कर्नाटका, एच राजा को केरला, पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी को लक्ष्यदीप एवं पांडिचेरी प्रदेश का जिम्मा सौंपा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्वि को मध्य प्रदेश, सरोज पाण्डेय को महाराष्ट्र, सांसद प्रहलाद पटेल को मणिपुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली को मेघालया, पवन शर्मा को मिजोरम, फारूक खान नागालैंड, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह को उड़ीसा, रजनीश कुमार को सिक्किम, मुरलीधर राव को तमिलनाडू, कृष्ण दास को तेलंगाना एवं बीजेपी नेता सुनील देवधर को त्रिपुरा का प्रभारी बनाया गया है।

यूपी में पांच, बिहार व बंगाल में दो-दो सह प्रभारी बनाए

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने डेढ साल बाद बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मदुदेनजर उत्तर प्रदेश में 5 सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। सभी पांचों प्रभारी ओपी माथुर की निगरानी में काम करेंगे। इनमें सांसद वीरेंद्र खटिक, रामेश्वर चौरसिया, दिल्ली के सांसद रमेश बिधुड़ी, सतेंद्र कुशवाहा एवं सुनील ओझा को लगाया है। इसी प्रकार सांसद सीआर पाटिल एवं पवन शर्मा को बिहार का सह प्रभारी, राष्ट्रीय मंत्र तरूण चुघ को दिल्ली, राम विचार नेताम को झारखंड, पूर्व केंद्रीय मंत्री पुरंदेश्वरी को कर्नाटका, सांसद नलिन कातिल सांसद राकेश सिंह को महाराष्ट्र, सांसद गोपाल शेटटी को राजस्थान, सीटी रवि को तमिलनाडू, सिद्वार्थ नाथ सिंह एवं सुरेश पुजारी को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है।



No comments:

Post a Comment