नई दिल्ली : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को हटा दिया है। उनकी जगह पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरलीधर राव को नया भाजयुमो अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री पुरनदेश्वरी देवी को महिला मोर्चा की इंचार्ज, सांसद भूपेंद्र यादव को एससी मोर्चा, रामविचार नेताम को एसटी मोर्चा, फारूख खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का इंचार्ज बनाया गया है। इसी प्रकार सत्यपाल मलिक को किसान मोर्चा का इंचार्ज एवं सांसद सत्यानंद राय को सह इंचार्ज नियुक्त किया है। इसके अलावा सुधा यादव को ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी मुख्यालय के मुताबिक विजय पाल सिंह तोमर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष और एसपी सिंह बघेल को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। वैसे अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के सचिव बन चुके हैं और उनके पास समय नहीं है।
No comments:
Post a Comment