बच्चन किया याद वो दिन, ट्विटर पर प्रशंसकों ने विश किया दूसरा जन्मदिन
|
अस्पताल से घर लौटने पर तिलक करती मां तेजी |
मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि फिल्म ‘कुली’ के सेट पर हुई दुर्घटना के दौरान उनके लिए दुआ करने वालों के वह शुक्रगुजार हैं। यह हादसा ठीक 33 साल 2 अगस्त को ही हुआ था। बच्चन (72) ने हादसे के बारे में जानकारी ट्विटर पर साझा की। इस दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। सारा देश उनके लिए दुआएं मांग रहा था और वे बड़ी मुश्किल से स्वस्थ होकर वापस घर पहुंचे थे। अभिनेता ने लिखा है कि अस्पताल से घर लौटने के बाद उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की आंखों में पहली बार आंसू देखे। अपने पिता के पैर छूती हुई तस्वीर के साथ बच्चन ने लिखा दो अगस्त 1982 ‘कुली’ हादसे के बाद मेरा पुर्नजन्म हुआ। घर वापसी पर, पिता की आंखों में पहली बार आंसू देखे।
'पीकू’ स्टार ने अपने प्रशंसकों की प्रार्थनाओं के लिए उनका धन्यवाद किया और दुर्घटना के बाद के अपने जीवन को ‘पुनर्जन्म’ बताया। अमिताभ के फैंस ने ट्विटर पर उन्हें खूब बधाइयां भी दीं और उनसे जुड़े पुराने फोटो शेयर किए। इसके अलावा लोगों ने उन्हें शुभकामना संदेश भी भेजे। ये इत्तेफाक ही है कि आज 2 अगस्त को रविवार भी था और रविवार को बच्चन अपने घर के बाहर मिलने आए सैकड़ों फैंस से मिलते हैं। आज भी घर के बाहर जबर्दस्त भीड़ थी। अमिताभ सबसे मिले और उन्हें धन्यवाद दिया। बच्चन का कहना है कि ‘कुली’ के हादसे के बाद से ही उन्होंने घर के बाहर फैंस से मिलने का ये सिलसिला शुरू किया था और लगातार ये क्रम जारी है। उनका मानना है कि वे जो भी हैं अपने फैंस की वजह से ही हैं।
No comments:
Post a Comment