Tuesday 13 September 2016

संजीव बालियान ने असम में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया

सोनोवाल के साथ संजीव बालियान। 
गुवाहाटी: केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान ने आज आश्वासन दिया कि असम में बाढ़ और कटाव से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान के लिए प्र्रभावी कदम उठाए जाएंगे। बालियान अभी असम के दौरे पर हैं। उन्होंने बाढ़ एवं कटाव के कारण हुयी क्षति का जायजा लिया और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से डिब्रूगढ़ में मुलाकात की। बालियान से अनुरोध किया किया कि बाढ़ एवं कटाव की बार बार पैदा होने वाली समस्या से राज्य को निजात दिलाने के लिए अन्य मदद के साथ केंद्रीय वित्तीय सहायता सुनिश्चित की जाए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोनोवाल ने उन्हें एक रिपोर्ट सौंपी जिसमें इस साल बाढ़ के कारण राज्य में हुयी क्षति को रेखांकित किया गया है। इसके अलावा उन्हें बाढ़ एवं कटाव की स्थायी समस्या तथा उसके दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी की बाढ़ पर काबू के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर बल दिया। उन्होंने बालियान से कहा कि नदी में भारी मात्रा में गाद जमा हो जाने के कारण नदी की जल संग्रहण क्षमता काफी घट गयी है।

No comments:

Post a Comment