Tuesday 14 February 2017

मुजफ्फरनगर में भाजपा 3 सीटें जीतने की स्थिति में

मुजफ्फरनगर की छह सीटों के संभावित परिणाम ये हो सकते हैंः- 




मुजफ्फरनगर

सपा- गौरव स्वरूप

भाजपा- कपिल देव अग्रवाल (विधायक)

रालोद- पायल महेश्वरी

बसपा- राकेश शर्मा

संभावित परिणामः गौरव स्वरूप लगभग 10 हजार वोट से जीत सकते हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा व तीसरे पर बसपा। रालोद प्रत्याशी की वजह से भाजपा हारेगी।



बुढ़ाना

सपा- प्रमोद त्यागी

भाजपा- उमेश मलिक

बसपा- सईदा बेगम

रालोद- योगराज सिंह

संभावित परिणामः भाजपा 5000 वोट से जीत सकती है। मुस्लिम वोटर की पहली पसंद सपा रही लेकिन सईदा ने भी वोट काटे। जबकि रालोद ने भाजपा के वोट काटे। यानी जो नुकसान बसपा ने सपा का किया वही रालोद ने भाजपा का। मुकाबला बराबरी का और कांटे का हो गया।



मीरापुर

भाजपा- अवतार सिंह भड़ाना

बसपा- नवाजिश आलम (विधायक)

सपा- लियाकत अली

रालोद- मिथलेश पाल

संभावित परिणामः रालोद को यहां काफी वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी की संभावना इससे कमजोर हो गई। मुसलमानों को आलम ज्यादा मजबूत लगे और उन्हें समर्थन मिला। अगर लियाकत को कम वोट मिले हैं तो बसपा की जीत तय लगती है। लगभग 8000 वोट से।



पुरकाजी (सु)

बसपा- अनिल कुमार (विधायक)

भाजपा- प्रमोद उंटवाल

रालोद- छोटी बेगम

कांग्रेस- दीपक कुमार

संभावित परिणामः कांग्रेस के दीपक कुमार 5000 से 8000 वोट के अंतर से जीत सकते हैं। ऊंटवाल को भारी वोट मिले हैं और बसपा की हालत खराब कर दी। छोटी बेगम को जाट वोट मिले हैं और इससे ऊंटवाल कमजोर हुए।



खतौली

भाजपा- विक्रम सैनी

बसपा- शिवान सैनी

सपा- चंदन चौहान

रालोद- शाहनवाज राणा

संभावित परिणामः मुसलमानों का रुख सपा की तरफ रहा तो रालोद प्रत्याशी ने धनबल का प्रयोग करने की कोशिश की। ऐसे में मुसलमान वोटर बंटे। अति पिछड़ा वर्ग भाजपा को मिला। सैनी भाजपा की ओर गए। ऐसे में बसपा के पास केवल दलित वोटर ही बचे। भाजपा 10000 वोट से जीत सकती है।



चरथावल

भाजपा- विजय कश्यप

सपा- मुकेश चौधरी

बसपा- नूरसलीम राणा (विधायक)

रालोद- सलमान जैदी



संभावित परिणामः मुस्लिम वोटरों में विभाजन हुआ है। जाट वोटों को बंटवारा सपा व भाजपा में हुआ। मुस्लिम वोटर कम हुए तो सपा प्रत्याशी का हालत खराब। भाजपा को हिंदू वोट एक तरफा मिले।

No comments:

Post a Comment