Tuesday 1 March 2016

साध्वी प्राची विहिप की नेता नहीं, सबने किनारा किया

नई दिल्ली : विश्व हिन्दू परिषद् ने आज स्पष्ट किया है कि साध्वी प्राची विहिप की न तो नेता, प्रवक्ता और न ही कोई पदाधिकारी हैं। विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महा मंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने आज एक बयान जारी कर कहा है कि साध्वी प्राची एक राजनैतिक दल से चुनाव लड़ीं थीं और चुनावी राजनीति में सक्रिय रहती हैं। चुनावी राजनीति में सक्रिय कोई भी व्यक्ति विहिप का कोई पदाधिकारी हो ही नहीं सकता है। इसलिए इनका कोई भी वक्तव्य विश्व हिन्दू परिषद् से न जोड़ा जाए। बता दें प्राची मूल रूप से वेस्ट यूपी के बागपत जिले की रहने वाली हैं और 2012 में मुजफ्फरनगर की पुरकाजी (सु) विस सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। बाद में वह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रही। मीडिया में भी उन्हें अक्सर हिंदूवादी बयानों को लेकर तरजीह मिलती रही है। वैसे भाजपा संगठन में भी उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं दी जाती है। 

No comments:

Post a Comment