Tuesday 1 December 2015

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर हुए 40 लाख प्रशंसक

मुंबई: 'क्वांटिको' अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। उनके ऑनलाइन फोटो साझा करने वाली इस सेवा पर 40 लाख प्रशंसक हो गए हैं।  इस खास मौके पर 33 वर्षीय पूर्व मिस वल्र्ड ने अपने प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया।  उन्होंने लिखा, 40 लाख प्रशंसक और अभी भी गिनती जारी है। मेरा इंस्टाग्राम का परिवार बढ़ता जा रहा है। इस प्यार के लिए आप सबका शुक्रिया। यह आप सबकी वजह से ही संभव हो पाया है। प्रियंका पिछले साल अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर आई थी।    अभिनेत्री फिलहाल संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' के प्रचार में मसरूफ हैं। फिल्म में वह मराठा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही हैं।

No comments:

Post a Comment