Thursday 10 September 2015

अक्षय कुमार ने पत्नी के साथ मनाया 48 वां जन्मदिन


मुंबर्ई: अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ 48 वां जन्मदिन मनाया और रात का खाना साथ खाया। कल शाम ट्विंकल ने दोनों की एक तस्वीर साझा की थी और बर्थडे ब्यॉय को जन्मदिन की शुभकामना दी और रात का खाना साथ खाने की बात कही थी।
उनके जन्मदिन के मौके पर अक्षय ने प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी अपनी आने वाली फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग’ का एक और गीत प्रशंसकों को समर्पित किया। गीत का यूट्यूब लिंक देते हुये उन्होंने लिखा है कि मेरा जन्मदिन है और आपको एक उपहार दे रहा हूं। यह सिंह का स्टाइल है देखें। 'ब्रदर्स’ के अभिनेता ने केक, वीडियो और ट्वीटों के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। अक्षय अपनी आने वाली फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग’ के प्रचार में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एमी जैक्सन पहली बार नजर आएंगी। यह फिल्म दो अक्तूबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।

No comments:

Post a Comment