Wednesday 23 September 2015

पढ़ेः मुजफ्फरनगर विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान कब होगा!

गौरव का टिकट पक्का माना जा रहा है। 
मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव का ऐलान फिलहाल चल रहे पंचायत चुनाव के बाद हो सकता है। दिसंबर या जनवरी की कोई तारीख आ सकती है। ये सीट वर्तमान विधायक चितरंजन स्वरूप के निधन से खाली हो गई है। माना जा रहा है कि यहां से सपा उनके बेटे गौरव स्वरूप को ही टिकट दे रही है। गौरव को 2014 में लोकसभा का टिकट दिया गया था लेकिन उन्होंने टिकट लौटा दिया था। बसपा की नीति रही है कि वह उपचुनाव में हिस्सा नहीं लेती। हालांकि 2012 में उसके टिकट पर अरविंदराज शर्मा लड़े थे।
भाजपा की ओर से फिलहाल पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला महामंत्री राजीव गर्ग व पूर्व चेयरमैन कपिल देव अग्रवाल में मुकाबला है। कपिल 2002 में भी विधानसभा चुनाव लड़े थे लेकिन चितरंजन से हार गए थे। अशोक कंसल 2007 में विधायक बने थे लेकिन 2012 में चित्तो से हार गए थे। फिलहाल ये भी संकेत मिल रहे हैं कि जिसे भी इस बार टिकट मिलेगा वो ही 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी टिकट का दावेदार होगा। अशोक कंसल को लगातार तीन बार आजमाएगी भाजपा इसके आसार कम ही नजर आ रहे हैं। कपिल देव एक बार हार चुके हैं और फिर पालिका चेयरमैन भी रह चुके हैं। ऐसे में उन पर दांव खेले जाने के आसार भी कम ही हैं। चेयरमैन का चुनाव हार चुके संजय अग्रवाल भी टिकट मांग रहे हैं। फिलहाल संकेत तो ये ही मिल रहे हैं कि राजीव गर्ग सबसे ताकतवर प्रत्याशी के रूप में सामने आ सकते हैं। राजीव निर्विवादित हैं। दो बार महामंत्री रह चुके हैं। कई बार भाजपा के नगर अध्यक्ष भी रहे हैं और साफ-सुथरी छवि के हैं। पार्टी उनके मेहनत का सिला भी उन्हें दे सकती है।

No comments:

Post a Comment