Tuesday 22 September 2015

मां बनने वाली हैं अर्पिता खान शर्मा, तीसरी बार मामा बनेंगे सलमान

मुंबई: गणपति उत्सव के बाद बॉलीवुड की खान फैमिली के लिए जल्द ही सेलिब्रेशन का एक और मौका आने वाला है। खबर है कि सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी सलमान के छोटे भाई अरबाज खान ने दी है।
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में अरबाज ने बताया -' हां ये सच है कि अर्पिता मां बनने वाली है। हम सब इस खबर से बेहद खुश हैं।' अर्पिता की डिलिवरी अगले साल तक होगी। इसी के साथ सलमान तीसरी बार मामा बन जाएंगे। उनकी बड़ी बहन अलवीरा के दो बच्चे एलीजा और अयान हैं। सलमान की मुंहबोली बहन अर्पिता ने पिछले साल 18 नवंबर को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में शादी की थी। उस वक्त इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हाल ही में हुए गणपति सेलिब्रेशन के दौरान भी अर्पिता पूरी खान फैमिली के साथ नजर आई थीं।
अर्पिता खान मशहूर राइटर सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। 1981 में हेलन से शादी के बाद सलीम खान ने उन्हें बहुत कम उम्र में गोद लिया था। इंटरनेट पर अर्पिता को लेकर कई तरह की जानकारी मौजूद है। किसी के अनुसार अर्पिता को सलीम और सलमा खान ने गोद लिया था, तो किसी के अनुसार वो हेलन की गोद ली हुई बेटी हैं। कहीं ये भी कहा गया है कि हेलन ने अर्पिता को फुटपाथ से उठाया था, जब उनकी वास्तविक मां की मौत हो गई थी। अफवाहों से हटके सलीम खान उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते हैं।

No comments:

Post a Comment