Thursday 10 September 2015

मोदी का सोनिया को करारा जवाब, हवाबाज के जुमले का हवालाबाज से दिया उत्तर

भोपालः नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को करार जवाब दिया है। मोदी ने हवाबाज के कमेंट का जवाब हवालाबाज से दिया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और सोनिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा,''हमने कालेधन के खिलाफ जो कठोर कानून बनाया है, उससे जो हवालाबाज है, वो परेशान हैं। उन्हें पैरों के नीचे धरती खिसकती नजर आ रही है। और इसलिए ये हवालाबाजों की जमात लोकतंत्र में रुकावटें पैदा करने का प्रयास कर रही है।'' वह भोपाल में 10वें विश्व हिंदी सम्मेलन के उद्घाटन के लिए यहां आए थे। बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी में सोनिया गांधी ने मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'हवाबाज' बताया था।

मोदी ने कहा- लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल का एक काम होता। अगर जय मिली है तो जनता के लिए खप जाना है। पराजय मिली है तो हमें लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करना होता है। लेकिन आज देश की जनता के सामने कहना पड़ रहा है कि संसद का सत्र नहीं चला। हमने सत्र समाप्त नहीं किया था। इसलिए नहीं किया था कि हम समझते थे कि वे (विरोधी) जनता की भावना को समझेंगे। अगर जनता ने पराजय किया है तो पांच साल तक फैसले का सत्कार करेंगे। हम आशा करते थे कि कुछ बाद माहौल शांत होगा तो संसद चल पड़ेगी। महत्वपूर्ण निर्णय हो जाएंगे। सीनियर मंत्री लगातार विरोधी दलों के साथ बात करते रहे। करीब-करीब सभी दल इस बात पर सहमत हुए कि संसद भी चलनी चाहिए और निर्णय भी होने चाहे। लेकिन एक है जो मानता नहीं। मैं समझ नहीं पा रहा। क्या लोकतंत्र के साथ ऐसा टकराव रहेगा क्या। मैं सार्वजनिक रूप से जिनको पराजय मिली है, जनता ने जिन्हें नकारा है। उनसे आग्रह करता हूं कि हम लोकतंत्र के गौरव के लिए, आर्थिक संकट में हिंदुस्तान अकेले टिका हुआ है। भारत के पास आगे बढ़ने का अवसर मिला है। इस अवसर को हाथ से न जाने दिया जाना चाहिए। संसद में निर्णय को आगे बढ़ने दें। लेकिन हमारी बात नहीं मानी जा रही है। बड़े भारी मन से, दुखी मन से कल संसद समाप्त करना पड़ा। मैं जानता हूं कि उनकी परेशानी क्या है। हमने कालेधन के खिलाफ जो कठोर कानून बनाया है, उससे जो हवालाबाज है, वो परेशान हैं। उन्हें पैरों के नीचे धरती खिसकती नजर आ रही है। और इसलिए ये हवालाबाजों की जमात लोकतंत्र में रुकावटें पैदा करने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद नहीं चलने देने के लिए सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है। मेरी उनसे अपील है कि संसद चलने दें और देश की प्रगति में अपना सहयोग दे।
मोदी ने कहा कि एक वक्त वो भी था जब राजीव गांधी बीजेपी का मजाक उड़ाते थे। आज देखिए बीजेपी के बुलाने पर इतने लोग आ गए है कि पंडाल में नहीं समा रहे हैं। कांग्रेस कभी 40 मजबूर लोगों का संगठन हुआ करता था जो कि आज 4 लोगों तक ही सिमट गया है। भाजपा को मजबूती से खड़ा करने के पीछे सिर्फ जनता का विश्वास और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत है।

सोनिया ने ये कहा थाः-
मंगलवार को CWC की मीटिंग में कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी ने कहा था कि लैंड बिल पर मोदी सरकार का यू टर्न केवल यह जाहिर करता है कि ये सरकार जमीनी हकीकत से दूर है। सोनिया ने पीएम मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उनके चुनावी वादे केवल हवाबाजी थे और कुछ नहीं। सोनिया ने कहा, “मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करने में कामयाब नहीं हो पाई। देश की अर्थव्यवस्था खस्ता हाल हो रही है। पाकिस्तान पर सरकार क्या करना चाहती है, ये साफ ही नहीं है। इस सरकार को आरएसएस से ऑर्डर मिलते हैं कि उसे क्या करना है। सरकार मीडिया और बाकी संस्थाओं को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है।”



No comments:

Post a Comment