Monday 7 September 2015

मुजफ्फरनगर की आवाजः जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख के आरक्षण का विस्तृत विवरण


मुजफ्फरनगरः लोकतांत्रिक व्यवस्था में पहली कड़ी माने जाने वाले तीन स्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाल ही में जिला पंचायत के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई। जिले के वार्ड दो, चार और 33 को एससी महिला के लिए और 7,12,32,41 को एससी के लिए रिजर्व किया गया है। बीसी महिला के लिए 23, 37,38,42 और बीसी के लिए वार्ड 15,16,17,18,20,28 और 34 को रिजर्व किया गया है। इसी के साथ तीन, पांच, छह, 27,29,30,31,43 वार्ड महिला के लिए आरक्षित हुआ है। 17 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।
पुरकाजी ब्लाक के वार्ड दो को एससी महिला में शामिल किया गया। इस वार्ड में तुगलकपुर, फलौदा, भैसानी, नंगला दुहेली, तेजलहेड़ा, मांडला, घुमावटी, बसेड़ा, भैसरहेडी, कुतुबपुर, कम्हेड़ा, अब्दुलपुर शामिल किए गए हैं। सदर का वार्ड चार भी एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है, इसमें बिजोपुरा, खामपुर, बढ़ीवाला, रई, परेई, दतियाना, मुस्तफाबाद, पचेंडा कलां, बझेडी, नसीरपुर, बढेड़ी, मेदपुर, रथेड़ी शामिल हैं। इसी तरह खतौली ब्लाक का वार्ड 33 भी एससी महिला में है। इस वार्ड में मढकरीमपुर, टिटौडा, यूसुफपुर , आदमपुर मोचड़ी, ककराला, चांद समंद, कढली, जसौला, सिकंदरपुर खुर्द, गालिबपुर, खोकनी, नंगलारुद्र, वाजिदपुर खुर्द, मोहिद्दीनपुर, बाहपुर, दाहौड़, भायंगी, शाहपुर, खानपुर शामिल हैं। एससी के लिए सदर ब्लाक का वार्ड सात आरक्षित हुआ है। इसमें कूकड़ा, सहावली, शेरनगर, सिलाजुड्डी, बीबीपुर शामिल हैं। चरथावल का वार्ड 12 एससी के लिए सुरक्षित हुआ है, इसमें लुहारीखुर्द, दधेडूकलां, दधेडूखुर्द, सलेमपुर, लकड़संधा, रुकपुर, खांजापुर, सैदनगला, रसूलपुर, चरथावल देहात, हैबतपुर शामिल हैं। एससी के लिए रिजर्व खतौली के वार्ड-32 में सादपुर, खेड़ा चौगांवा, पाल, अंतवाड़ा, सराय रसूलपुर, नोना, मोघपुर, दूधाहेड़ी, मंसूरपुर, भटोड़ा, मुनव्वरपुर कलां, फहीमपुर कलां, बुआड़ा कलां, ताजपुर, जोहरा, इस्लामाबाद शामिल हैं। एससी के लिए रिजर्व किए गए वार्ड-41 में सदर ब्लाक का मखियाली, चांदपुर, जटमुझेड़ा, तिगरी, पचेंडाखुर्द, मेघाखेड़ी और मोरना ब्लाक का नन्हेड़ा, नन्हेड़ी, रसूलपुर, बरुकी, कसौली, रहकड़ा शामिल हैं। इसी तरह पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्ड-23 में हुसैनपुर कलां, लुहसाना, मंदवाड़ा, शफीपुर पट्टी, शाहडब्बर, खिजरपुर, भसाना, खानपुर, बहरामगढ़, बवाना, हबीबपुर सीकरी, रायपुर अटेरना, पिछड़ी महिला के वार्ड 37 में तुरहेड़ी, नंगलीखेपड़, भुम्मा, कैथोड़ा, पुटठी, इब्राहिमपुर, हाशमपुर, रामराज, जलालपुर नीला, हुसैनपुर, स्याली, रहड़वा, हंसावाला, पिछड़ी महिला के वार्ड-38 में खुजेडा, जीवनपुर, निजामपुर, कासमपुरखोला, टंढेड़ा, कटिया, जड़वड़, कैलापुर जसमौर, सिकंदरपुर, सिखरेड़ा, रसूलपुर गढ़ी, मुझेड़ा सादात और पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित वार्ड-42 में मोरना ब्लाक का अथाई, बेलडा, निरगाजनी, धीराहेड़ी, बेहड़ा थ्रू, कादीपुर, भोपा, मलपुरा, यूसुफपुर, रुड़कली, करहेड़ा, किशनपुर, ककराला शामिल हैं। इसी तरह पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड 15, 16, 17, 18, 20, 26 और 34 आरक्षित किया गया। वार्ड 15 में चरथावल और बघरा ब्लाक के गांव शामिल हैं। वार्ड 16, 17,18 में बघरा ब्लाक के गांव शामिल हैं। वार्ड-20 में बुढ़ाना और शाहपुर, वार्ड-26 में शाहपुर ब्लाक के, वार्ड-34 में खतौली ब्लाक के गांव शामिल हुए हैं। इसी तरह महिलाओं के लिए तीन, पांच, छह, 27, 29, 30,31, 43 वार्डों को शामिल किया गया है। इनके अलावा बचे सभी वार्ड एक, आठ, नौ, दस, 11, 13, 14, 19,21, 22, 24, 25, 28, 35, 36, 39, 40 को अनारक्षित रखा गया है।
दस सितंबर तक ही दी जा सकती है आपत्ति
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में हुए वार्डों के आरक्षण में दस सितंबर तक आपत्ति की जा सकती है। यदि किसी को लगता है कि उनके वार्ड में नियम का ध्यान नहीं रखा गया है तो वह आपत्ति दे सकता है। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करेगी।आपत्ति के लिए दस सितंबर तक कभी भी आपत्ति की जा सकती है। सभी आपत्तियां 11 सितंबर को जिला पंचायतराज कार्यालय पर एकत्र होंगी। 12 सितंबर को डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। 14 सितंबर को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के वार्डों की सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
ब्लाक प्रमुख पद आरक्षणः
पंचायत चुनाव में ब्लाक प्रमुख पद के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। एससी महिला के लिए बघरा ब्लाक रिजर्व किया गया है। शाहपुर में पिछड़ी महिला, मोरना और जानसठ में पिछड़ा वर्ग का प्रमुख बन सकेगा। बीडीसी के वार्डों के आरक्षण की घोषणा भी इसी के साथ हो गई है। बघरा में इस बार एससी महिला ही ब्लाक प्रमुख बन सकेगी। शाहपुर ब्लाक प्रमुख पद पिछड़ी महिला के लिए, मोरना और जानसठ का प्रमुख पद पिछड़ी जाति के लिए रिजर्व किया गया है। चरथावल ब्लाक प्रमुख महिला के लिए आरक्षित हुआ है। बुढ़ाना, सदर, खतौली, पुरकाजी ब्लाक प्रमुख पद को अनारक्षित रखा गया है।
क्षेत्र पंचायत में पुरकाजी ब्लाक में वार्ड तीन, चार, 25, 55, 69, 70, 71 को एससी महिला के लिए और वार्ड नौ, 14, 30 36, 37, 38, 39, 42, 43, 49, 51, 62, 74 को एससी के लिए रिजर्व किया गया। वार्ड 20,46,57,65,67,72 को बीसी महिला और 7, 27, 29, 44, 47, 50, 52, 53, 56, 59, 60, 73, 77 को बीसी के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं।
सदर ब्लाक में बीडीसी के लिए हुए आरक्षण में एससी महिला के लिए दस और एससी के लिए 22 पद रिजर्व किए गए। इसमें एससी महिला के लिए वार्ड 9, 12, 40, 56, 79, 110, 112,136,142,162,176 आरक्षित हुए। एससी के लिए वार्ड दो, तीन, पांच, 41,42, 43,54, 69,114,115,118,120, 126,128,129, 146,150,155,165,168,173,179 को एससी के लिए रिजर्व किया गया। पिछड़ी महिला के लिए 17 और पिछड़ी जाति के लिए 32 पद रिजर्व किए गए। महिला के लिए 34 पद आरक्षित हुए हैं।
बघरा ब्लाक में एससी महिला के लिए पांच वार्ड और एससी के लिए दस वार्ड आरक्षित हुए हैं। एससी महिला के लिए वार्ड सात, 37, 39, 55, 84 और एससी के लिए वार्ड 10, 12, 16, 18, 41, 49, 69, 82, 89, 109 को आरक्षित किया गया। बीसी महिला के लिए दस, बीसी के लिए 18 और महिलाओं के लिए 22 पद आरक्षित किए गए हैं।
चरथावल ब्लाक में एससी महिला के लिए वार्ड 15,21, 39, 44, 46, 55, 83, 85 आरक्षित हुए हैं। एससी के लिए वार्ड चार, दस, 27, 31, 36, 40, 62, 63, 64, 69, 74, 77, 78, 101 को रिजर्व किया गया है। इसी के साथ बीसी महिला के लिए दस, बीसी के लिए 19 और महिला के लिए 19 पद रिजर्व किए गए हैं।
बुढ़ाना ब्लाक में एससी महिला के लिए वार्ड 23, 43, 66,100 और एससी के लिए एक, 18, 26, 51, 55, 63, 96, 114 को रिजर्व किया गया है। बीसी महिला के लिए 13, बीसी के लिए 23 और महिला के लिए तीस पद आरक्षित किए गए हैं।
शाहपुर ब्लाक में एससी महिला के लिए 6, 37, 69, 70 रिजर्व किया गया और एससी के लिए वार्ड 18,44, 51, 72, 79, 85 को आरक्षित किया गया। बीसी महिला के लिए आठ, बीसी के लिए 16, महिला के लिए 18 पद आरक्षित किए गए हैं।
खतौली ब्लाक में एससी महिला के लिए वार्ड 19, 25, 30, 56, 61,72, 79,89, 119,129 और एससी के लिए 5, 11, 13, 35, 38, 41, 67, 74, 75, 83, 87, 97, 99, 102,105, 121,131, 137 को रिजर्व किया गया। बीसी महिला के लिए 13, बीसी के लिए 24, महिलाओं के लिए 22 पद आरक्षित किए गए।


शामलीः जिला, क्षेत्र पंचायत की अरक्षण सूची

पंचायत चुनाव 2015 में होने वाले जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और बीडीसी सदस्य पद के लिए आरक्षण की सूची विकास भवन कार्यालय में चस्पा कर दी। जिला पंचायत सदस्य के 19 वार्डों में सामान्य (महिला और पुरुष) 12, पिछड़ा जाति (पुरुष और महिला) के पांच और अनुसूचित जाति (महिला और पुरुष) दो पद आरक्षित हैं। रविवार को सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में होने वाले जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और बीडीसी सदस्य पद के लिए आरक्षण की सूची विकास भवन कार्यालय में चस्पा करा दी। उन्होंने बताया जिले में ऊन ब्लाक प्रमुख पद अनुसूचित महिला, कैराना ब्लाक पिछड़ी जाति महिला, कांधला ब्लाक पिछड़ा पुरुष, शामली ब्लाक अनारक्षित, थानाभवन अनारक्षित पद घोषित किए हैं। उन्होंने बताया जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी सदस्य के आरक्षण को स्थिति कर सूची को चस्पा कर दिया है। डीएम के निर्देशानुसार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की स्थिति की पत्रावली को सील कर दिया। जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी सदस्य का आरक्षण घोषित होने के बाद संभावित प्रत्याशियों का विकास भवन में आना शुरू हो गया।

जिला पंचायत के वार्ड सदस्यों की आरक्षण की स्थिति :

वार्डवार्ड का नामआरक्षण

1. उमरपुरअनारक्षित

2. महावतपुरअनारक्षित

3. कैडीपिछड़ा वर्ग महिला

4. भैसानी इस्लामपुरमहिला

5. गढी अब्दुला खांअनारक्षित

6. पाथुपुराअनारक्षित

7. जिजौलापिछड़ा वर्ग पुरुष

8. भमेड़ी शाहपुरअनारक्षित

9. बिड़ौली सादातपिछड़ा वर्ग पुरुष

10. भूरामहिला सामान्य

11. नंगला राईअनारक्षित

12. मुंडेट कलापिछड़ा वर्ग महिला

13. मामौरपिछड़ा वर्ग महिला

14. गंगेरूअनारक्षित

15. मतनावलीअनुसूचित जाति पुरुष

16. लिसाढ़सामान्य महिला

17. खेड़ी करमूअनुसूचित महिला

18. सोटाअनारक्षित

19. कासमपुरमहिला सामान्य

19 वार्डों में सामान्य के लिए 12, पिछड़ा जाति के पांच और अनुसूचित जाति के लिए दो पद आरक्षित



464 बीडीसी सदस्य पद के लिए आरक्षण घोषित

प्रशासन ने शासन के निर्देश पर जिले के 464 बीडीसी सदस्य पद के लिए आरक्षण घोषित किया। घोषित बीडीसी सीटों पर सबसे ज्यादा अनारक्षित 191 और 156 महिलाओं का कब्जा रहेगा। रविवार को घोषित 464 बीडीसी सदस्य पदों के लिए जिला प्रशासन द्वारा घोषित आरक्षण जनसंख्या 2011, अनुसूचित जनसंख्या 2011, रेपिड सर्वे 2015, पिछड़ी जाति जनसंख्या के आंकडे़ 2011 का आधार मानकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण तय किया। शामली ब्लाक के बीडीसी सदस्य के अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 9, 60, 71, 27, अनुसूचित जाति पुरुष के लिए वार्ड 12,13, 16, 32, 49, 53, 72 आरक्षित हैं। पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए 2, 31, 36, 37, 39, 42, 73, पिछड़ी जाति जाति के लिए 5,11, 22, 41, 54, 56, 57, 58, 59, 64, 66, 67 वार्ड आरक्षित किए हैं। सामान्य जाति की महिलाओं के लिए 1, 4, 10, 14, 19, 20, 21,23, 28, 29, 46, 63, 70, 74 आरक्षित हैं। इसके अलावा अनारक्षित पद 30 वार्ड आरक्षित हैं।
कांधला ब्लाक के बीडीसी पदों पर अनुसूचित महिलाओं के लिए वार्ड 8, 54, 70 अनुसूचित जाति पुरुष के लिए 16, 32, 38, 50, 71, पिछड़ी जाति पुरुष के लिए वार्ड नंबर 5, 29, 47, 49, 62,78, 97 पिछड़ी जाति महिला के लिए वार्ड नंबर 1, 2, 4, 24, 29, 34, 37, 42, 59, 60, 64, 68, 74, 75 घोषित किए हैं। सामान्य जाति की महिलाओं के लिए वार्ड 4,10, 11, 14,18, 22,26, 39 40, 43, 44, 49, 52, 61, 72,76, 79 घोषित किए हैं। 33 वार्ड अनारक्षित हैं। थाना भवन ब्लाक में अनुसूचित महिला के लिए वार्ड 2,7, 16, 20, 40, 49, 96 , अनुसूचित जाति पुरुष के लिए वार्ड 1, 5,12, 23, 44, 53, 60, 66, 77, 80, 83, 99 घोषित किए हैं। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड 9, 30 , 41, 72, 76, 81, 84, 89, 94,100, पिछड़ी जाति पुरुष के लिए वार्ड नंबर 28, 32, 40, 50, 55, 64, 68, 71, 76, 79, 82, 86, 87, 90, 92, 98,101 घोषित किए हैं। अनारक्षित के लिए 40 वार्ड घोषित किए हैं। कैराना ब्लाक में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित वार्ड 24, 84, अनुसूचित जाति के लिए 6, 68, 80, पिछड़ी जाति महिला के लिए 4, 11, 20, 33, 44, 47, 54, 85, पिछड़ी जाति पुरुष के लिए 3, 12, 29, 34, 42, 43, 45, 49, 50, 56, 57, 60, 61, 64, 79, 87 घोषित किए हैं। सामान्य जाति की महिला के लिए 20 और 40 वार्ड अनारक्षित हैं।

1- ऊन ब्लाक

आरक्षण श्रेणीसीटें

1. अनुसूचित महिला06

2. अनुसूचित जाति पुरुष10

3. पिछडी जाति महिला11

4. पिछड़ी जाति पुरुष20

5. सामान्य जाति महिला22

6. अनारक्षित48

कुल वार्ड 117

2- कैराना ब्लाक

1. अनुसूचित महिला02

2. अनुसूचित जाति पुरुष03

3. पिछड़ी जाति महिला08

4. पिछड़ी जाति पुरुष16

5. सामान्य जाति महिला20

6. अनारक्षित40

कुल वार्ड89

3- थानाभवन ब्लाक

1. अनुसूचित महिला07

2. अनुसूचित जाति पुरुष12

3. पिछड़ी जाति महिला10

4. पिछड़ी जाति पुरुष18

5. सामान्य जाति महिला18

6. अनारक्षित40

कुल वार्ड105

4- कांधला ब्लाक

1. अनुसूचित महिला03

2. अनुसूचित जाति पुरुष05

3. पिछड़ी जाति महिला07

4. पिछड़ी जाति पुरुष14

5. सामान्य जाति महिला17

6. अनारक्षित33

कुल वार्ड79

5- शामली ब्लाक

1. अनुसूचित महिला04

2. अनुसूचित जाति पुरुष07

3. पिछड़ी जाति महिला07

4. पिछड़ी जाति पुरुष12

5. सामान्य जाति महिला14

6. अनारक्षित 30

कुल वार्ड 74

जिले के क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड 464


No comments:

Post a Comment